Ghaziabad: श्मशान कांड में पांच गिरफ्तार और कितने जिम्मेदार? | abp Ganga
ABP Ganga | 07 Jan 2021 11:25 AM (IST)

गाजियाबाद श्मशान कांड में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन सवाल ये है कि क्या सिर्फ 5 लोग ही इस घोटाले और 25 मौतों के जिम्मेदार हैं. हालांकि सीएम योगी के कड़े एक्शन के बाद 5 सदस्यीय टीम मामले की जांच कर रही है. अब सीएम ने एसआईटी जांच के भी निर्देश दिए हैं. वहीं, हादसे के मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी से भी लगातार पूछताछ चल रही है. इस मामले में सियासत भी बरकरार है. आज सपा का प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल पर जाने वाला है, लेकिन सिस्टम के सौदागरों की काली करतूत उजागर हो चुकी है. जिसके बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं.