गैरसैंण : सत्र की अवधि को लेकर विपक्ष नाराज
ABP News Bureau | 26 Feb 2020 02:20 PM (IST)

गैरसैंण में 3 मार्च को होने जा रहे बजट सत्र को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह नाराज है। कांग्रेस का कहना है कि बजट सत्र की अवधि कम है लिहाजा इसे बढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही प्रीतम सिंह ने कहा कि सत्र के दौरान विपक्ष जनहित के मुद्दों को जोर शोर से उठाएगा।