शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, कल यमुनोत्री धाम के कपाट होंगे बंद | ABP Ganga
ABP Ganga | 15 Nov 2020 10:54 PM (IST)

आज शीतकाल के लिए गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए. इस दौरान धाम में श्रद्धालु मौजूद रहे. रविवार सुबह से पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया था. सुबह साढ़े 10 बजे गंगोत्री मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और गंगा अभिषेक के साथ कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी. दोपहर 12:15 बजे गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए. इसके बाद मां गंगा की भोग मूर्ति को डोली मुखबा गांव के लिए रवाना किया गया.