गंगा के जलस्तर में लगातार इजाफा ,प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
ABP Ganga | 12 Aug 2020 09:17 AM (IST)

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से गंगा नदी के जलस्तर इजाफा हो रहा है। हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर 293 मीटर से ऊपर पहुंच गया है। जबकि खतरे का निशान 294 मीटर है। ऐसे में प्रशासन ने नदी से लगते इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है साथ ही अलर्ट भी जारी कर दिया है।