गंगनहर होने जा रही बंद,व्यापारियों ने जताया विरोध प्रदर्शन
ABP Ganga | 14 Oct 2020 09:13 AM (IST)

हरिद्वार में 15 अक्टूबर से बंद होने जा रही गंगनहर से व्यापारी नाराज हो गए हैं...इसी को लेकर अपर रोड पर व्यापारियों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गंगा बंदी के आदेश को वापस लिए जाने की मांग की......गंगा बंदी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि एक तो सरकार 15 अक्टूबर से ट्रेन चलाने जा रही है वहीं दूसरी तरफ 15 अक्टूबर से ही हरिद्वार में गंग नहर को बंद किया जा रहा है, गंगनहर बंद होने से हरिद्वार में यात्री नहीं आएंगे...