Ganga Top 10 News: देखें 23 दिसंबर की बड़ी खबरें | ABP Ganga
ABP News Bureau | 23 Dec 2019 03:27 PM (IST)

1- आज सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री आवास योजना के जरिए दिव्यांगजनों को सौंपेंगे आवंटित आवास.. लखनऊ के लोकभवन में होगा कार्यक्रम..
2- यूपी में कई जगहों पर सुरक्षा सख्त... तनावपूर्ण हालातों को लेकर अलर्ट पर पुलिस... हिंसक प्रदर्शन में हो चुकी है 17 लोगों की मौत...
3- अलीगढ़ हिंसा के पत्थरबाजों की हुई पहचान..सीसीटीवी से करीब 30 दंगाई हुए चिन्हित.. दंगाइयों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जगह-जगह लगाए पोस्टर..
4- लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में सर्द के चलते 24 दिसंबर तक बंद किये गये स्कूल..डीएम ने जारी किये आदेश..
5- नागरिकता कानून को लेकर भाजपा का जागरुक मिशन...बरेली में भाजपा ने गोष्ठी का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को दी जानकारी... लोगों को घर घर जाकर भ्रम दूर करने की अपील..।
6- उत्तराखंड ने मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट..हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे का अलर्ट जारी.. अब और भी सर्द रातें रहने का अनुमान..
7- उत्तराखंड में जल्द बनेगा पांचवां धाम... सैन्य धाम बनाने के लिए नगर निगम ने शिप्रा विहार में 50 बीघा जमीन को किया चिन्हित...
8- यमुनोत्री धाम में जमी 6 फीट बर्फ---बर्फ से ढका धाम के आसपास का इलाका---शीतकाल में साधु सन्यासी करते हैं पूजा-अर्चना
9- दिल्ली के किराड़ी में भीषण आग से 9 लोगों की मौत.. 3 लोग घायल.. इंदिरा एन्कलेव के गली नंबर 4 में शॉर्ट सर्किट से हादसा.. कपड़े के गोदाम में भड़की थी आग..
10- और झारखंड विधानभा चुनाव के नतीजों के रुझान जारी.. रुझान में कांग्रेस+ को मिला बहुमत.. कांग्रेस+ को 40 सीट और भाजपा को 31 सीटों पर रुझान