महिलाओं के हाथ सुरक्षा की पूरी कमान, Bareilly Airport पर दिखा कुछ ऐसा नजारा
ABP Ganga | 08 Mar 2021 03:17 PM (IST)

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सरकार ने बरेली वासियों को हवाई सेवा का तोहफा दिया है. बरेली एयरपोर्ट से आज से उड़ान शुरू हो गई है. फिलहाल बरेली से दिल्ली के लिए हवाई सेवा की शुरुआत की गई है. आज उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बरेली हवाई अड्डे से हवाई सेवा का शुभारंभ किया. इस मौके पर बरेली के कई उधोगपति, डॉक्टर और शहर के प्रतिष्ठित लोग गवाह बने. सबसे खास बात ये रही कि आज के दिन बरेली एयरपोर्ट पर महिला सिपाहियों को सुरक्षा में लगाया गया.