आधुनिक अयोध्या की भी रखी जाएगी नींव
ABP Ganga | 23 Jul 2020 12:15 PM (IST)

5 अगस्त को अयोध्या के राममंदिर निर्माण की आधारशिला रखने प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या पहुंच रहे हैं... राम मंदिर के साथ नई अयोध्या की आधारशीला भी रखी जाएगी... अब राम नगरी को भी काशी के क्योटो की तर्ज पर बदलने की तैयारी है.. अयोध्या एक तरफ जहा आधुनिक होगी... वहीं अयोध्या की पौराणिकता को बचाए रखा जाएगा... जिससे पुराणों के त्रेता युग की झलक भी देखने को मिलेगी... जानकारी के मुताबिक विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर, आलाधिकारियों ने इसकी प्लानिंग राममंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा से साझा की है...जिसके तहत करीब 400 हेक्टेयर क्षेत्र में विकास की परियोजना बनाई जानी है...अयोध्या के उत्तर पूर्व कोने पर विकसित करने की योजना है... उत्तर पूर्व में सरयू के कछार से जुड़े भूभाग पर इस टाउनशिप को डेवलप किये जाने की योजना है...