पूर्व सभासद पर दुष्कर्म का आरोप
ABP News Bureau | 23 Dec 2019 04:00 PM (IST)

जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली में एक पूर्व सभासद पर दुष्कर्म का आरोप लगा है.. आरोप है कि पूर्व सभासद अबरार अहमद ने एक विवाहिता के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया.. और उसका वीडियो बना लिया.. जिसके बाद वो लगातार ब्लैकमेल कर पीड़ित महिला से काफी दिनों तक रेप करता रहा.. चूंकि महिला का पति विदेश में रहता था.. इसलिए पीड़ित महिला डर के चलते उसको जानकारी नहीं दे पा रही थी.. लेकिन एक दिन उसके मोबाइल पर पत्नी का ही वीडियो पहुंच गया.. जिसके बाद पति के होश उड़ गए.. और उसने शहर पहुंचकर पड़ताल शुरू की.. तो सारी सच्चाई सामने आ गई.. जिसके बाद पीड़ित महिला ने पति के साथ मिलकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.. लेकिन अब खबर है कि एफआईआर लिखे जाने के बाद पीड़ित को आरोपी लगातार पैसों का लालच देकर मामला रफा दफा करने की बातें कह रहा है..