UP: उपचुनाव से पहले BSP के पूर्व कॉर्डिनेटर राजा राम गौतम हुए सपा में शामिल| ABPGanga
ABP Ganga | 12 Oct 2020 11:31 PM (IST)

यूपी में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट शुरू होते ही नेताओ का इधर से उधर होना शुरू हो गया है. बलरामपुर में बसपा से राजनीति की शुरुआत करने वाले राजा राम गौतम अब सपा में शामिल हो गए हैं. राजा राम गौतम ने बसपा में जिलाध्यक्ष से जोनल कॉर्डिनेटर तक का सफर तय किया था, लेकिन लगातार नजरअंदाज किया जाने से खफा राजा राम गौतम ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा का दामन थाम लिया. राजा राम गौतम को पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने समाजवादी अंगवस्त्र पहना कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई.