वन गुर्जरों के आएंगे अच्छे दिन !
ABP News Bureau | 07 Feb 2020 03:39 PM (IST)

उत्तराखंड में अब लंबे समय से वन्य क्षेत्रों में जीविका यापन करने वाले वन गुर्जरों के दिन अब बहुरने वाले हैं। वन विभाग ने इसके लिए एक खाका तैयार कर लिया है जिससे 2 महीने के अंदर वन गुर्जरों को मुख्यधारा से जोड़ने का फैसला लिया गया है। जिसके लिए पीसीसीएफ जयराज सिंह ने वन गुर्जरों से मिलकर उनकी स्थिति और संस्कृति को जाना और उनसे कई मामलों पर विचार विमर्श किया
उत्तराखंड में वन गुर्जरों के 5 हजार से ज्यादा परिवार हैं। ऐसे में इन्हें बसाए जाने को लेकर सरकार लंबे समय से प्रयासरत है लेकिन दूसरी और राजाजी पार्क की चीला रेंज से और कार्बेट पार्क से भी गुर्जरों को हटा दिया गया है लेकिन अब वन महकमे के सामने सबसे बड़ी समस्या इन के आशियाने को बसाने को लेकर है।