यूपी में फ्लॉप स्मार्ट मीटर !
ABP Ganga | 19 Sep 2020 12:22 PM (IST)

अगर आपके घर में भी बिजली स्मार्ट मीटर लगा है...या फिर लगवाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है... क्योंकि जिन स्मार्ट मीटर को लगाने की शुरुआत हाल फिलहाल में हुई थी... वो अब फ्लॉप नजर आ रहे हैं... डिस्कनेक्शन के मामले के बाद अब ये स्मार्ट मीटर जांच में खरे नहीं उतर रहे हैं... सेंटर पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट भेजे गए सैंपल में साफ हो गया है कि तकनीकी मानकों पर ये खरे नहीं उतर रहे हैं... जिसकी रिपोर्ट पहले भी आ चुकी है लेकिन अभियंता उसे दबाए बैठे रहे... जिन पर शिकंजा कसने की तैयारी है... आशंका इस बात की भी है कि जब भार जंपिंग हो रही है तो रीडिंग भी जम्प कर सकती है...।