Baghpat: जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत| Poorab Paschim| ABP Ganga
ABP Ganga | 10 Sep 2020 06:44 PM (IST)

बागपत में शराब से पिछले 24 घंटे में 5 लोगों की मौत हो गई है. मामला चांदीनगर थाना क्षेत्र का है. 5 लोगों की मौत से गांव में हाहाकार मचा हुआ है. लोगों का कहना है चार लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है, जबकि एक की मौत बीमारी से हुई हैं. शराब से मौत की सूचना पर बागपत से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मचा हुआ है. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जहरीली शराब का कारोबार चल रहा है, लेकिन शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती है.