नहीं थम रहा बदहाली का सिलसिला, कैसे फिट बनेगा इंडिया ?
ABP News Bureau | 29 Aug 2019 10:31 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों को दी जाने वाली खुराक की दुर्दशा किस हद तक है। ये बीते दिनों मिर्जापुर के एक स्कूल में नमक रोटी खा रहे बच्चों को देख कर समझा जा सकता है। हालांकि उस पर सरकार ने कार्रवाई कर दी लेकिन बदहाली का सिलसिला थमता नहीं बल्कि नए रूप में सामने आ जाता है, जैसे कहीं जाति के नाम भेदभाव इतना गहराया है कि अलग-अलग मिड डे मील खा रहे हैं बच्चे, प्रिसिंपल को इसे कबूलने में गुरेज नहीं है।