कोरोना से जान बचाने के लिए अब कोरोना के शिकार ही आएंगे काम ! Plasma Therapy | ABP Ganga
ABP News Bureau | 28 Apr 2020 01:21 PM (IST)

कोरोना के खिलाफ जंग के सबसे प्रभावशाली हथियारों में सावधानी और बचाव को शुमार किया जाता रहा है। इसके इलाज में दूरी जरूरी है ताकि वायरस की कड़ी को तोड़ा जा सके लेकिन कुछ दिन पहले जब ये पता चला कि प्लाजमा थेरेपी से भी कोरोना पीड़ितों का बेहतर इलाज मुमकिन है तो इसका प्रयोग करना शुरू कर दिया गया। दिल्ली के साथ अब यूपी ने अपने कोरोना पीड़ित को प्लाज्मा थेरेपी दी है लेकिन इसे एक खास बात और भी है। प्लाज्मा थेरेपी के लिए जिसने प्लाज़्मा दिया है वो मुसलमान हैं और जिसको प्लाज्मा चढ़ाया गया वो शख्स हिंदू हैं।