केदारनाथ में पहली बार खुला एटीएम
manishn | 02 Aug 2019 06:00 PM (IST)
केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों के लिये अच्छी खबर है। अब धाम पहुंचने वाले यात्रियों को कैश की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुये एचडीएफसी बैंक ने केदारनाथ में एटीएम मशीन स्थापित कर दी है। जिसमें हर समय कैश रहेगा और यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को केश को लेकर दिक्कत नहीं होगी। केदारनाथ में आज तक एटीएम की कोई सुविधा नहीं थी। यात्रियों के पास पैसे समाप्त होने की दिशा में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।