पिस्टल साफ करते समय लगी वकील को गोली, अस्पताल में भर्ती। Rurkee News
ABP Ganga | 16 Sep 2020 11:19 AM (IST)

रुड़की के रामनगर स्थित कचहरी परिसर में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक वकील के चैंबर में फायरिंग हो गई। आनन फानन में लोगों की भीड़ एकट्ठा हो गई। जिसके बाद पता चला कि पिस्टल साफ करते समय गोली चल गयी थी। इस दौरान वकील के पैर पर गोली लग गयी। सूचना मिलते पुलिस भी मौके पर पहुंची और अधिवक्ता को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। #Rurkee