Roorkee में एक घर में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
ABP Ganga | 12 Nov 2020 12:40 PM (IST)

रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बंदा रोड पर देर रात अचानक एक मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कम्प मच गया। जिससे एक परिवार बाल बाल बच गया और आरोपी और उसके साथी फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए। ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज़ सुनकर घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गयी ।