Wasim Rizvi के खिलाफ Bareilly में FIR दर्ज, कुरान की 26 आयतों को लेकर दिए बयान पर घमासान
ABP Ganga | 15 Mar 2021 05:33 PM (IST)

बरेली में वसीम रिजवी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है. शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने कुरान की 26 आयतों को हटाने से संबंधित एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है. इसके साथ ही, रिजवी ने कुछ आयतों को आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला बताया है. उनका दावा है कि ये आयतें कुरान में बाद में शामिल की गई हैं.