✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

UP: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के भाई पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज | Lucknow | abp Ganga

ABP Ganga  |  29 Dec 2020 02:24 PM (IST)
ABP News
उत्तर प्रदेश के कौशल विकास विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल के भाई ललित अग्रवाल पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई है. दरअसल ललित अग्रवाल भारतीय एडवरटाइजिंग नाम की एक एजेंसी चलाते हैं और उनकी एजेंसी ने राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में इन मोबाइल का एक होल्डिंग लगाया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था, जबकि इन तस्वीरों को लगाने के लिए किसी की अनुमति नहीं ली गई थी. ऐसे में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीर लगाकर लोगों को भ्रमित करने और इन मोबाइल के प्रमोशन करने के चलते ये FIR खुद थाने के निरीक्षक ने ललित अग्रवाल समेत कुल 4 लोगों पर दर्ज कराई है. हालांकि, तकरीबन एक हफ्ते पहले ललित अग्रवाल के भाई और सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल खुद एक होटल में हुए इस मोबाइल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में पहुंचे थे. केवल कपिल देव अग्रवाल ही नहीं, बल्कि इस कार्यक्रम में राज्यमंत्री नीलिमा कटियार सुल्तानपुर के लंभुआ के विधायक देवमणि दिवेदी और लखनऊ से बीजेपी के विधायक नीरज वोरा भी शामिल थे. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए सीएम और पीएम के नाम पर कहीं लोगों को ठगा तो नहीं जा रहा है.
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • UP: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के भाई पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज | Lucknow | abp Ganga

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand2 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.