अलीगढ़ में नही दिखाई गई फिल्म 'छपाक'
ABP News Bureau | 10 Jan 2020 05:55 PM (IST)

दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक विरोध के चलते अलीगढ़ में नहीं लग सकी...2 दिन पहले दीपिका पादुकोण के जेएनयू के छात्रों के समर्थन में आने पर कई लोगों ने फिल्म का विरोध किया थ...जिसे लेकर अलीगढ़ में अखंड भारत हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने कहा था कि वो फिल्म को अलीगढ़ में नहीं चलने देंगे...जिसके बाद अखंड भारत हिंदू सेना के विरोध में समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता फिल्म देखने पहुंचे थे...लेकिन सिनेमा हॉल में फिल्म छपाक नहीं लगी थी...सिनेमा हाल के मैनेजर के मुताबिक विरोध के चलते ये फिल्म नहीं लगाई गई है...वही पुलिस का कहना है कि यदि कोई फिल्म दिखाना चाहे तो हम उसको सुरक्षा प्रदान करेंगे...फिलहाल विरोध की आशंका को देखते हुए सिनेमा हॉल में फिल्म छपाक नहीं लग सकी है।