शांतिकुंज भगदड़ मामले की फाइल सचिवालय से गायब, केस दर्ज। Dehradun
ABP Ganga | 18 Sep 2020 10:30 AM (IST)

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है. हरिद्वार के शांतिकुंज में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों से संबंधित फाइल सचिवालय से गायब हो गई है. गृह अनुभाग से एक मामले की फाइल गायब हुई है. मामले में देहरादून शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया है. बतादें कि 9 साल पहले हुए हादसे में 16 से ज्यादा मौतें हुईं थी. साल 2011 में गायत्री महाकुंभ के समय भगदड़ हुई थी. गायत्री परिवार प्रमुख प्रणव पंड्या पर केस दर्ज हुआ था.