Bulandshahr: बंद कमरे में लटकता मिला महिला सब इंस्पेक्टर का शव, सुसाइड नोट बरामद | abp Ganga
ABP Ganga | 02 Jan 2021 06:39 PM (IST)

बुलंदशहर में साल के पहले दिन ही एक महिला सब इंस्पेक्टर ने अपनी जीवल लीला खत्म कर ली. महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. फिलहाल सुसाइड की वजह का पता नहीं चल पाया है. एक्सपर्ट्स की टीम ने घटना स्थल से फोरेंसिक नमूने लेने के बाद सब इंस्पेक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए.