Hathras: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो दबंगों ने पिता को गोलियों से भूना। सुनिए, एक बेटी की गुहार।
ABP Ganga | 02 Mar 2021 11:15 AM (IST)

यूपी के हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करना एक पिता को महंगा पड़ गया । पिता की शिकायत के बाद बदमाशों ने उसके ऊपर कई राउंड गोलियां चलाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मृतक ने अपनी बेटी की छेड़छाड़ की शिकायत थाने में कर दी थी जिससे बौखलाए दबंगों ने उसके खेत पर जाकर देर शाम उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।