फिर फेल हुई बैठक, किसानों ने 26 जनवरी को परेड निकालने की दी चेतावनी | Kisan Andolan | ABP Ganga
ABP Ganga | 08 Jan 2021 10:09 PM (IST)

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में आज किसानों और सरकार के बीच हुई 8वें दौर की बातचीत भी बेनतीजा हो गई. क्योंकि किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और कानून वापस लेने से कम पर राजी नहीं हैं. जबकि सरकार ने फिर साफ किया है कि कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाएगा और दोनों पक्षों के इस रुख का असर आज हुई 8वें दौर की बातचीत में भी देखने को मिला. किसान नेताओं का साफ कहना है कि कानून वापसी के अलावा किसान कुछ और नहीं चाहते. हालांकि किसानों ने इस मुद्दे पर कोर्ट जाने से इनकार कर दिया है, लेकिन ऐलान किया है कि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा और अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 26 जनवरी को तय कार्यक्रम के किसान परेड निकालेंगे, जबकि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान नेता बैठक में कोई विकल्प नहीं दे पाए. जिसके चलते किसानों और सरकार के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई है और अब 15 जनवरी को एक बार फिर किसान नेता और केंद्र सरकार के बीच आंदोलन का हल निकालने के लिए 9वें चरण की बातचीत होगी.