Kisan Andolan: जिद पर अड़े किसान, 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली करके रहेंगे | ABP Ganga
ABP Ganga | 18 Jan 2021 10:36 PM (IST)

बात किसान आंदोलन की, जिसको सोमवार को 54 दिन पूरे हो गए हैं. नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है. जिसे लेकर उनकी सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई है. अब ये सुनवाई 20 जनवरी को होगी. दरअसल, दिल्ली पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टर मार्च को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. जिसमें सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली पुलिस ने मांग की है वो किसानों के ट्रैक्टर मार्च पर रोक लगााए. दिल्ली पुलिस ने इसके पीछे कानून व्यवस्था का हवाला दिया है. वहीं, मामले पर सुनवाई शुरू तो हुई लेकिन फिलहाल इसे 20 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया है.