✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

Farmers Protest: आंदोलन का 11वां दिन, किसानों की दो टूक- 'हां' और 'न' में चाहिए जवाब

ABP Ganga  |  06 Dec 2020 10:03 AM (IST)
ABP News
किसानों के आंदोलन का आज 11वां दिन है. किसानों और सरकार के बीच शनिवार को हुई पांचवें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही. अब अगली बातचीत 9 दिसंबर को होगी. इससे पहले किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान कर दिया है. किसान आंदोलन के कारण सिंघु, टीकरी, झड़ोदाकलां, गाजीपुर बॉर्डर सील हो रखे हैं. गौरतलब है कि किसान सरकार से कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए. पांचवें दौर की बैठक के बाद किसानों ने एक बार फिर साफ कर दिया कि सरकार हां या न में जवाब दे. किसान नेता ने कहा, 'हम संशोधन नहीं चाहते. ये कानून किसानों के हित में नहीं है तो संशोधन किस चीज का.' उधर, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से अपील की है कि आंदोलन में शामिल बच्चे और बुज़ुर्ग घर जाएं. उन्होंने कहा कि MSP में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. मोदी सरकार किसानों के साथ है. एमएसपी पर कोई खतरा नहीं. उन्होंने कहा कि मंडियों को प्रभावित करने का कोई इरादा नहीं है. किसान आंदोलन का रास्ता छोड़ें. किसानों के साथ बैठक के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हम शंका का समाधान करने को तैयार हैं. किसानों के साथ चर्चा अच्छे माहौल में हुई. किसान नेताओं का सुझाव मिले तो अच्छा होगा. हम सुझावों का इंतज़ार करेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि नौ दिसंबर को अगली बैठक होगी. वहीं, किसानों ने आठ दिसंबर को ‘भारत बंद’ का एलान किया है और चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो वे राष्ट्रीय राजधानी की तरफ जाने वाली और सड़कों को पूरी तरह बंद कर देंगे.
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • Farmers Protest: आंदोलन का 11वां दिन, किसानों की दो टूक- 'हां' और 'न' में चाहिए जवाब

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.