9वें दौर की वार्ता में कहां फंसा पेंच, जो फिर नहीं बनी बात ? | Farmers Government Talks
ABP Ganga | 15 Jan 2021 05:42 PM (IST)

सरकार और किसान संगठनों के बीच 9वें दौर की बैठक खत्म हो चुकी है और हर बार की तरह इस बार में कोई हल नहीं निकला. दोनों के बीच अब अगली बैठक 19 जनवरी को होगी. किसान नेता ने बताया कि वार्ता में कोई समाधान नहीं निकला, न कृषि क़ानूनों पर न MSP पर. राकेश टिकैत ने कहा कि हमारी प्राथमिकता MSP रहेगी और सरकार MSP से भाग रही है.