सुनें, किसानों की मन की बात, बताया-आखिर क्यों है कृषि कानून से ऐतराज?| Farmers Protest| ABPGanga
ABP Ganga | 28 Nov 2020 11:42 AM (IST)

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में शुक्रवार सैंकड़ों किसानों ने मुजफ्फरनगर से दिल्ली के लिए कूच किया, लेकिन मेरठ में शाम को किसानों के काफिले को रोक दिया गया. आज फिर किसानों का ये काफिला दिल्ली कूच करेगा. किसानों का कहना है कि कृषि बिल के खिलाफ हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा. किसानों का आरोप है कि पीएम मोदी किसानों से बात करने को तैयार नहीं है.