Haryana से Punjab तक सड़क पर किसान, दिल्ली जाम, मेट्रो पर भी असर | ABPGanga
ABP Ganga | 26 Nov 2020 03:51 PM (IST)

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का दिल्ली चलो आंदोलन ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है. दिल्ली की ओर किसानों के कूच के चलते पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो रखा है. अंबाला में पुलिस ने किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए उनपर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. वहीं, दिल्ली-गाज़ीपुर बॉर्डर पर पुलिसकर्मी तैनात हो रखे हैं. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों पर हुए एक्शन की निंदा की है.