अगर अड़े रहे किसान और सरकार तो कैसे खत्म होगा आंदोलन ? | Farmers Protest | ABP Ganga
ABP Ganga | 18 Jan 2021 07:54 AM (IST)

किसान आंदोलन का आज 53वां दिन है और दिल्ली की सर्दी के सितम के बीच भी किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. वहीं किसानों ने साफ किया है कि वो तबतक घर वापस नहीं जाएंगे. जब तक उनकी मांग सरकार मान नहीं लेती है. दूसरी ओर सरकार के कहना है कि ताली एक हाथ से नहीं बजती है और किसान जबतक अपनी जिद नहीं छोड़ेंगे. तब तक किसी नतीजे पर पहुंचा मुश्किल ही होगा.. मुद्दे की बात ये है कि अगर सरकार और किसान दोनों ही अपनी जिद पर अड़े रहे तो मामले का हल आखिर निकलेगा कैसे.