नहीं निकला समाधान, 11वें दौर की बैठक भी रही फेल| Farmer Govt Talk
ABP Ganga | 22 Jan 2021 11:16 PM (IST)

किसानों और केंद्र सरकार के बीच कृषि कानूनों पर चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए शुक्रवार को हुई 11वीं बैठक भी बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई. 11वें दौर की बातचीत में भी किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की अपनी जिद पर अड़े रहे और सरकार की तरफ से कृषि कानूनों को एक से डेढ़ साल तक होल्ड करने के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया. जिसके बाद 11वें दौर की बैठक भी बिना किसी समाधान के निकले खत्म हो गई, लेकिन आज ये तय नहीं हुआ कि अब किसानों और सरकार के बीच अगली बैठक कब होगी. बैठक के दौरान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार के प्रस्ताव पर किसानों ने सकारात्मक जवाब नहीं दिया और हम कानूनों को टालने से बेहतर प्रस्ताव नहीं दे सकते हैं. नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार ने किसानों को फिर से कानून स्थगित करने का प्रस्ताव दिया है और अगर किसानों को प्रस्ताव मंजूर है तो कल तक फैसला करें.