रामनगर की मशहूर लीची
ABP News Bureau | 02 Mar 2020 03:40 PM (IST)

रामनगर की लीची अपनी मिठास के लिए जानी जाती है... लीची की यह मिठास कॉलोनाइजर की भेंट चढ़ती नज़र आ रही थी... लेकिन अब किसानों और उद्यान विभाग के प्रयासों से एक बार फिर लीची की मिठास लौट रही है.. केंद्र और राज्य सरकारों ने प्रदेश में लीची को बढ़ावा देने की योजना शुरू की... जिसके बाद विभाग ने किसानों के साथ मिलकर इसका काम शुरू कर दिया है... जिसका नतीजा है कि आज 2 साल में ही 400 एकड़ जमीन में 45 हज़ार लीची की नई पौध उग आई है... रामनगर की लीची की मांग देश भर में है... लोगों को यहां की लीची का स्वाद काफी भाता है...