चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 11 आरोपी गिरफ्तार। Agra
ABP Ganga | 18 Sep 2020 10:17 AM (IST)

आगरा पुलिस और विजिलेंस टीम ने सैंया में राजस्थान बॉर्डर पर मालवाहक और खनन वाहनों के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 11 लोग गिरफ्तार किए हैं। गिरोह के 9 लोग फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है । गिरफ्त में आए अभियुक्तों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि लॉकडाउन के बाद से परिवहन शुरू होने पर फर्जीवाड़ा खेल शुरू किया गया है । गिरोह हर दिन लाखों का फर्जीवाड़ा कर रहा था. इसी तरह से आरटीओ के अन्य जगहों पर फर्जी ऑनलाइन टैक्स कलेक्शन करने वाले सेंटर हैं। ऐसे सभी जगह चिन्हित कर ली गई हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी में टीमें लगी हुई हैं ।