पुलिस के सामने अकड़ पड़ गई 'फीकी'
ABP News Bureau | 28 Feb 2020 03:16 PM (IST)

ताज नगरी से ही आई तस्वीर दिखाते हैं.. यहां पुलिस के सामने एक युवक गिड़गिड़ाता रहा.. हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाता रहा.. बावजूद इसके पुलिस ने उसकी एक ना सुनी.. और उसे सलाखों के पीछे धकेल दिया.. असल में इसकी गलती सिर्फ ये थी कि नई यातायात व्यवस्था के दौरान युवक ने गलती से सड़क पर अपनी गाड़ी थोड़ी आगे बढ़ा दी.. जिससे वहां कुछ गाड़ियां अटक गईं.. फिर ट्रैफिक कर्मी से उसका विवाद हो गया.. बस फिर तो पुलिस ने युवक को बता दिया कि कानून को हाथ में लेना कितना महंगा पड़ सकता है.. ये तस्वीर बार बार देखिए.. आप देखेंगे कि पुलिस की कार्रवाई के बाद युवक कैसे उसके सामने हाथ जोड़ रहा है.. पुलिस से छोड़ देने की अपील कर रहा है.. लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 151 में कार्रवाई कर दी..