पिथौरागढ़ में वाहनों का बढ़ता दबाव, 6 पार्किंग बनाने की कवायद शुरू। Pithoragarh
ABP Ganga | 22 Sep 2020 01:18 PM (IST)

पिथौरागढ़ नगर में वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या से नगर के अंदर यातायात व्यवस्था परेशानी बनती जा रही है.. बढ़ते दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका ने अब नगर से लगे बाहरी क्षेत्रों मे 6 पार्किंग बनाने की कवायद शुरू कर दी है। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगरपालिका ने पार्किंग स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया.. पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रिर्यर्दशनी ने बताया पिथौरागढ़ मे वाहनों का आवागमन काफी बढ़ चुका है और जो गाड़ियां यहां पर खरीदी गई हैं.. वो पिछले दो, तीन सालों मे दुगनी हो गई है। जिससे आए दिन जाम की समस्या हो जाती है..