'700 रुपये महीना की नौकरी करने वाले मायावती के भाई के पास करोड़ों की संपत्ति कैसे'
ABP News Bureau | 19 Jul 2019 10:45 PM (IST)

सपा नेता आजम खान और बसपा प्रमुख मायावती को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा के नेता मुखर तरीके से विरोध जता रहे हैं। इन नेताओं का कहना है कि मायावती दलितों के नाम का इस्तेमाल करती हैं जबकि वह निजी स्वार्थ और लाभ के लिए काम कर रही हैं। इन्होंने पूछा कि मायावती को बताना चाहिए कि 700 रुपये महीना की नौकरी करने वाले उनके भाई के पास करोड़ों की संपत्ति कैसे आ गई।