Exams की टेंशन फ्री टिप्स | एक्सपर्ट से समझें बच्चों को कैसे तैयार करें | ABP Ganga
ABP News Bureau | 09 May 2020 05:03 PM (IST)

इस खास शो में आज हम आपको टिप्स देंगे आने वाले एग्जाम्स को टेंशन फ्री कैसे बनाएं। कैसे घर में बैठ कर 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तैयारी करें। सीबीएसई के बचे शेष एग्जाम्स को टेंशन फ्री बनाने के लिए क्या वो फंडा अपनाएं। जिससे आसानी से बेहतर अंक हासिल हो सके। आपको बता दें कि CBSE की शेष 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयोजित होंगी। सीबीएसई ने नई परीक्षा तिथियां जेईई मेन और नीट एग्जाम के शेड्यूल को ध्यान में रखकर तय की हैं। जेईई मेन परीक्षा 18 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई तक होगी। वहीं, नीट यूजी की परीक्षा 26 जुलाई को कराई जाएगी।