पूर्व मुख्यमंत्रियों के बकाया मामले में सरकार ने मांगा वक्त | ABP Ganga
ABP News Bureau | 18 Oct 2019 01:57 PM (IST)

नैनीताल के पूर्व मुख्यमंत्रियों के बकाया का मामले में जवाब देने के लिए सरकार ने हाईकोर्ट से 4 हफ्ते का वक्त मांगा है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी। बता दें कि इस मामले में सरकार के अध्यादेश को चुनौती दी गई थी। उत्तराखंड सरकार के अध्यादेश में कहा गया कि राज्य के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगलों, गाड़ी के किराए का भुगतान सरकार करेगी और इन लोगों के लिए पहले की तरह सभी सुविधाएं मुफ्त रहेंगी।