डाक घर के खातों से गबन का मामला,गुस्साए ग्रामीणों ने डाकघर का किया घेराव
ABP Ganga | 06 Oct 2020 08:54 AM (IST)

उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक के शाखा डाकघर में गबन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है... ग्रामीणों के खातों से लाखों की धनराशि गबन को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा देखने को मिल रहा है...ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुँच कर डाकघर का घेराव किया...आपको बता दें कि इस डाकघर में 18 गांव के 1500 खाते हैं... जिनमें कई खातों से धनराशि गायब है... साथ ही कई की पासबुक ही गायब कर दी गई है...