Assembly Election 2021: पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, इस दिन होंगे चुनाव।
ABP Ganga | 26 Feb 2021 08:00 PM (IST)

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी गई है। 27 मार्च से शुरू होंगे इन सभी राज्यों में विधानसभा चुनाव। पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होंगे। वहीं असम में तीन चरण में और केरल, पुडुचेरी व तमिलनाडु में एक-एक चरण में विधानसभा चुनाव होंगे।