चुनाव आयोग ने खारिज किए विपक्ष के आरोप, कहा- ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं
ABP News Bureau | 21 May 2019 03:39 PM (IST)

23 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे, इससे पहले ईवीएम के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने बवाल काटना शुरू कर दिया है। विपक्षी नेताओं ने यूपी में कई जगहों पर ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग का कहना है कि गाजीपुर, चंदौली, डुमरियागंज और झांसी में ईवीएम को लेकर जो आरोप लगाए गए, वो सही नहीं हैं। जिन ईवीएम का मतदान में इस्तेमाल हुआ है वो पूरी तरह सुरक्षित हैं।