Rampur में डीएम ऑफिस के बाहर बुजुर्ग ने खुद पर छिड़का मिट्टी का तेल| Poorab Paschim
ABP Ganga | 19 Sep 2020 07:12 PM (IST)

रामपुर में एक बुजुर्ग ने सुनवाई ना होने पर आत्मदाह की कोशिश की. बुजुर्ग ने डीएम ऑफिस के बाहर आत्मदाह करने का प्रयास किया. बुजुर्ग ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल आग लगाने की कोशिश की. दरअसल, बुजुर्ग के बेटे को दबंगों ने पीटा था. बुजुर्ग दंपति कई दिनों तक अनशन पर भी बैठे थे, लेकिन सुनवाई न होने पर उन्होंने इस कदम को उठाया.