Gayatri Prajapati की 60 संपत्तियां जब्त, परिवार के कई लोगों के खाते भी सील | Pradesh @360
ABP Ganga | 08 Apr 2021 11:33 PM (IST)

खनन घोटाले में पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की 36.94 करोड़ रुपए की संपत्तियों को अटैच किया गया. गायत्री और उसके परिवार के सदस्यों व उनकी कंपनियों के 57 बैंक खातों में जमा 3:30 करोड़ रुपए भी सीज किए गए. ईडी ने गायत्री की कुल 60 संपत्तियों को जब्त की. साथ ही, ईडी ने खनन घोटाले में पीएमएलए की विशेष अदालत में गायत्री के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किया. ईडी के आरोप पत्र में गायत्री द्वारा उसके परिजनों व अन्य व्यक्तियों की कंपनियों में बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोप लगाए गए.