एक्सप्रेस वे पर दिल दहलाने वाली मौत सीसीटीवी में कैद | ABP Ganga
ABP News Bureau | 18 Jan 2020 12:54 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। जहां मामूली कहासुनी के बाद एक ट्रक चालक ने एक व्यक्ति को जबरन कुचल दिया और व्यक्ति की मौत हो गई। ये पूरा मामला दादरी थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल के टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। ट्रक चालक युवक को कुचलकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।