ई-रिक्शा में आग लगाने का मामला
ABP News Bureau | 04 Feb 2020 04:46 PM (IST)

देहरादून में ई-रिक्शा चालकों ने कई ई-रिक्शा को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस अब इन रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। दरअसल ई रिक्शा चालक बीते कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। यातायात निदेशालय ने ई रिक्शा चालकों को 31 रूट्स पर ई रिक्शा चलाने की इजाजत दी है। जिससे ई रिक्शा चालक संगठन खफा हो गया।