Dehradun Drone Festival: देहरादून में ड्रोन फेस्टिवल की शुरुआत | ABP Ganga
ABP News Bureau | 19 Feb 2020 11:33 PM (IST)

देहरादून में ड्रोन फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। ड्रोन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ड्रोन टेक्नोलॉजी का विकास और इस क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के मकसद से उत्तराखंड ने इंडिया ड्रोन फेस्टिवल की शुरुआत की है। प्रदेश में दूसरी बार इस महोत्सव का आयोजन हो रहा है।