हिंदू घरों में भी कई बच्चे पैदा किए जाते हैं: रीता बहुगुणा जोशी
ABP News Bureau | 16 Aug 2019 05:27 PM (IST)

भाजपा सांसद डा० रीता बहुगुणा जोशी ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर पीएम मोदी की नसीहत पर सवाल उठाने वाले विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की नसीहत समूचे देश के लिए थी, न कि किसी धर्म या वर्ग विशेष के लिए। उनके मुताबिक़ पढ़े -लिखे और जागरूक मुसलमान खुद ही परिवार नियोजन को महत्व देते हैं, जबकि कुछ हिन्दू परिवारों में भी ढेरों बच्चे देखने को मिल जाते हैं।