बंगाल मे हड़ताल, देश में हठताल
ABP News Bureau | 17 Jun 2019 09:48 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों और सीएम ममता बनर्जी के बीच गतिरोध खत्म हो गया है....सीएम ममता बनर्जी ने डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की जिसके बाद सीएम ने हड़ताली डॉक्टरों की सभी मांगों को मान लिया....जिसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया....वहीं इससे पहले पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों के समर्थन में आईएमए के आह्वान पर देशभर के डॉक्टरों ने 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया....जिसके चलते यूपी-उत्तराखंड और देश के अलग अलग हिस्सों से प्रदर्शन की परेशान करने वाली तस्वीरें सामने आईं....एक ओर डॉक्टरों का प्रदर्शन तो दूसरी ओर मरीजों की परेशानी ने झकझोर कर रख दिया....डॉक्टरों के इस 'हठ'ताल के बीच कई मरीजों और उनके परिजनों इलाज के लिए दर दर भटकना पड़ा....