Aligarh: मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट और पथराव| ABPGanga
ABP Ganga | 07 Nov 2020 07:49 AM (IST)

अलीगढ़ में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हो गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया है. वहीं, मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है. घटना सासनी गेट थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. यहां मामूली बात पर दो पक्ष भिड़ गए.